17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंडीगढ़ : मामूली विवाद में 15 वर्षीय किशोर की हत्या, 3 गिरफ्तार

घटना के 4 दिन बाद पीड़ित ने अस्पताल में दम तोड़ा हत्या के आरोप में खानपुर गांव के 3 युवक गिरफ्तार नामजद चौथा आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर

2 min read
Google source verification
Murder

नई दिल्ली। मोहाली स्थित खरार क्षेत्र के खानपुर गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में आरोपियों ने 15 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी। अब हत्या के आरोप में स्थानीय पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान खरार के खानपुर गांव निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, लविंदर सिंह उर्फ लकी और गुरप्रीत सिंह उर्फ विक्की के रूप में की है। एफआईआर में मनप्रीत सिंह उर्फ लाडी का चौथा आरोपी है।

कोविद-19 : लुधियाना में RPF के 18 जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव

मनप्रीत अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस मामले में पुलिस अपराध में शामिल खानपुर के अनाम लोगों की पहचान नहीं कर पाई है।

इस घटना के बारे में खरार पुलिस स्टेशन प्रभारी ने बताया कि इस घटना की पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। वह अपने पति से अलग होने के बाद अपनी मां के साथ कुराली के चन्नालो गांव में रहती है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की दो चचेरी बहनों ने भी अपने पड़ोस के दो लड़कों के साथ शादी कर ली थी।

जब लड़कियां घर लौट आईं तो पीड़ित और अन्य रिश्तेदार 8 मई को लड़के वालों के घर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के विवाद शुरू हो गया। विवाद को तूल पकड़ता देख पीड़ित के रिश्तेदार मौके से भाग गए।

विरोधी पक्ष के लोगों ने 15 वर्षीय मृतक को दबोच लिया। पहले तो विरोधी पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई की और उससे मन नहीं भरा तो धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

सुरक्षाबलों ने तैयार की टॉप-10 आतंकियों की सूची, रियाज नायकू का करीबी ‘डॉक्टर साहब’ निशाने पर

गंभीर रूप से घायल अवस्था में मृतक को कुराली के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 12 मई को 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस मामले में थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग