21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / कोविद-19 : लुधियाना में RPF के 18 जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव

कोविद-19 : लुधियाना में RPF के 18 जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव

आरपीएफ के जवान भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे थे लुधियाना कुछ लोगों की स्थिति स्पष्ट न होने से दोबारा कोरोना टेस्ट होगा सिविल सर्जन ने बताया कुल 21 लोगों को पाया गया पॉजिटिव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 15 May 2020, 1:05 PM IST

RPF

प्रतीकात्मक चित्र।

नई दिल्ली। लुधियाना में कोविद-19 ( Covid-19 ) टेस्ट परीक्षण के बाद गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल ( RPF ) के 18 जवानों को कोरोना वायरस ( coronavirus ) पॉजिटिव पाया गया। नए केस सामने आने के बाद आरपीएफ के इस बटालियन में मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। आरपीएफ के जवान दिल्ली से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लुधियाना पहुंचे थे इसलिए उनकी गिनती जिले की कुल संख्या में नहीं गिनी जाएगी।

लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा के मुताबिक गुरुवार शाम को 55 रिपोर्टें आईं। इनमें से 18 को सकारात्मक पाया गया। जबकि 28 को नकारात्मक बताया गया। डॉण् बग्गा ने कहा कि शेष मामलों कोरोना रिपोर्ट स्पष्ट न होने की वजह उनका सैम्पल टेस्टिंग के लिए फिर से भेजा जाएगा।

Covid-19 : अब विमान में बैठने से पहले बोर्डिंग पास पर मोहर नहीं लगाएंगे CISF के जवान

बता दें कि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए 7 मई को आरपीएफ के जवान दिल्ली से आए थे। उनमें से दो का परीक्षण सकारात्मक होने के बाद, दूसरों के नमूने भी लिए गए।

सिविल सर्जन ने कहा कि गुरुवार को लुधियाना में कुल 21 मामले सामने आए, जिनमें से तीन लुधियाना में गिने जाएंगे। बाकी मरीज़ लुधियाना के निवासी नहीं हैं। इसलिए उन्हें जिले की गिनती में काउंट नहीं किया जाएगा।

मोदी सरकार को प्रवासी मज़दूरों की भूख का ख़्याल, हर महीने देगी गेहूं, चावल और दाल

लुधियाना के तीन नए मामलों में लालू कलां गांव के 71 वर्षीय व्यक्ति, दुगरी के पास भाई हिम्मत सिंह नगर की 50 वर्षीय महिला और अंबेडकर नगर निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। 50 वर्षीय महिला टायर कंपनी के कर्मचारी की पत्नी है और 37 वर्षीय व्यक्ति भी फोकल प्वाइंट के हिंदुस्तान टायर्स का कर्मचारी है। बुधवार को साइकिल टायर निर्माण इकाई के पांच कर्मचारियों का टेस्टे पॉजिटिव पाया गया।