
चेन्नई: एक अस्पताल ने लगाया अनोखा रक्त दान शिविर, शामिल हुए 50 से अधिक डॉग्स
नई दिल्ली। रक्त दान महा दान माना जाता है। लोगों को हमेशा रक्त दान के लिए प्रेरित और जागरूक किया जाता है। अस्पतालों में और जगह-जगह रक्त दान के लिए शिविर लगाए जाते हैं। इन शिविरों में लोग स्वेच्छा से आकर रक्त दान जैसा महा दान करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी 'डॉग रक्त दान शिविर' का नाम सुना है, शायद नहीं। लेकिन चेन्नई में रक्त दान की अनोखी मिसाल देखने को मिली। यहां के एक पशु ब्लड बैंक अस्पताल द्वारा सोमवार को शिविर लगाकर ' डॉग रक्त दान' शिविर का आयोजन किया गया।
'डॉग रक्त दान' शिविर
बता दें कि इस रक्त दान कार्यक्रम का आयोजन चेन्नई के तनुवास पशु रक्त बैक के क्लीनिक विभाग द्वारा किया गया। तनुवास पशु रक्त बैक ने मद्रास पशु अस्पताल कॉलेज परिसर में 'डॉग रक्त दान' शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 50 से अधिक डॉग्स मौजूद थे। इस दौरान लोग अपने पालतु डॉग्स को इस शिविर में रक्त दान के लिए लेकर आते नजर।
Published on:
30 Oct 2018, 9:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.