10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिराग ने आज बुलाई राष्‍ट्रीय कार्य‍कारिणी की बैठक, आगे की रणनीति पर होगा विचार

चिराग पासवान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पशुपति कुमार पारस तथा उनके समर्थकों को लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का चिह्न और झंडे का प्रयोग करने से रोकने की अपील की है।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Jun 20, 2021

chirag.jpg

Bihar Politics: Major Sad Back To Chirag Paswan, Over 200 LJP Leaders To Join BJP

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में लगातार बढ़ते पारिवारिक विवाद के बीच चिराग पासवान ने आज दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक में चिराग पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगे की रणनीति पर सलाह मशविरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के समर्थकों ने एक बैठक बुला कर उसमें पारस को नया पार्टी अध्यक्ष नियुक्त कर लिया था। इस मुद्दे पर चिराग पासवान ने पूरी मीटिंग को ही खारिज किया है।

यह भी पढ़ें : असम में लागू होगी दो बच्चों की नीति, नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा संविधान के अनुसार पार्टी प्रमुख के रूप में वह स्वयं या महासचिव के रूप में अब्दुल खालिक पार्टी करने के लिए अधिकृत हैं। पार्टी संविधान के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्यों की न्यूनतम उपस्थिति भी नहीं थी। पासवान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पारस तथा उनके समर्थकों को पार्टी का चिह्न और झंडे का प्रयोग करने से रोकने की अपील की है। इसके साथ ही पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी पशुपति कुमार पारस के बजाय चिराग पासवान को पार्टी नेता के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें : ट्विटर के बाद अब फेसबुक को संसदीय समिति का कड़ा संदेश, वैक्सीन लीजिए और जवाब देने के लिए सामने आइए

आपको बता दें कि पार्टी पर कब्जा करने की इस लड़ाई में पशुपति कुमार पारस ने एक दिन पहले ही शनिवार को पार्टी की समस्त कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाने की घोषणा की थी। नई कार्यकारिणी में चौधरी महबूब अली कैसर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सुनीता शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), वीणा देवी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), रामजी सिंह (राष्ट्रीय महासचिव), प्रिंस राज (राष्ट्रीय महासचिव), संजय सराफ (राष्ट्रीय महासचिव), चंदन सिंह (राष्ट्रीय महासचिव) और विनोद नागर (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें : पशुपति पारस ने भंग की LJP की सभी समितियां, घोषित की 8 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी