सोशल डिस्टेंसिंग का नियम फॉलो करने के लिए बजाए चर्च में जाने के, लोगों ने अपनी कारों में बैठकर ही प्रार्थना की। जिनके पास बाइक थी, वो उसी पर बैठे रहे। पार्किंग लॉट में कारें और बाइक एक कतार में लगाए गए थे। सामान्य तौर पर चर्च में ही हर हफ्ते होने वाली सामुहिक प्रार्थना का आयोजन होता है। इसके साथ ही ईसाई धर्म में इसका बड़ा महत्व माना जाता है, लेकिन महामारी के चलते बड़ी खूबसूरती से लोगों ने अपनी और अपने आसपास के लोगों की हिफाजत की।