इन यूजर्स को हमेशा के लिए बैन करने जा रहा है व्हाट्सएप, हो जाएं सतर्क व्हाट्सऐप प्रमुख विल कैथार्ट ने ट्वीट कर बताया है कि कंपनी ने अपनी नीति पारदर्शी होने और पीपुल-टू-बिनजेस के वैकल्पिक फीचर की जानकारी देने के लिए अपडेट की है। यह स्पष्ट होना हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि यह अपडेट कारोबार संबंधी जानकारियां देने के लिए है। इससे फेसबुक के साथ डेटा शेयर करने की हमारी नीतियों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
बता दें कि वहाट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर अपडेट देना शुरू किया था। इसमें यूजर्स के डेटा प्रोसेस और फेसबुक के साथ शेयर करने संबंधी अपडेट की जानकारी दी जा रही है। व्हाट्सऐप ने ताजा अपडेट में कहा है कि व्हाट्सऐप की सेवाओं का उपयोग जारी रखने के लिए उपयोक्ताओं को 8 फरवरी, 2021 तक नई शर्तों व नीति से सहमत होना होगा। सहमत न होने पर उनकी सेवाएं बंद हो जाएंगी।