व्हाट्स एप की ओर से सभी यूजर्स को ये निर्देश भी जारी किये गए हैं कि, उन संदेशों, जैसे-टेक्स्ट मेसेज, फोटोज, वीडियोज का आदान प्रदान तब तक ना करें जब तक उनकी पुष्टी ना हो। इसके अलावा, ऐसे संदेश भी लोगों में फैलाने से बचें, जिससे किसी भी अन्य को भावनात्मक ठैस पहुंचे। अगर कोई व्यक्ति किसी ऐसे संदेश का आदान प्रदान करता है, तो उसे व्हाट्सएप द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और जो व्हाट्सएप ग्रुप किसी ऐसे व्यक्ति का समर्थन करता है, जो गलत मैसेज भेजता है, तो उस ग्रुप को भी बैन कर दिया जाएगा।