
CM Arvind Kejriwal शुक्रवार को सफाईर्मी राजू के घर पहुंचे और उनके परिवार को चेक सौंपते हुए उनकी सेवा को नमन किया।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ( AAP )प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Delhi CM Arvind Kejriwal ) ने शुक्रवार को कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से जान गंवाने वाले एमसीडी के सफाई कर्मचारी व कोरोना योद्धा ( Corona warriors ) राजू के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने मजनूं का टीला इलाके में स्थित राजू के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों को चेक सौंपते हुए उनकी सेवा और समर्पण को नमन किया।
हमें कोरोना योद्धा राजू पर गर्व है
सीएम केजरीवाल ( CM Kejriwal ) ने राजू के परिवार को सांत्वना दी और दिल्ली सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा भी दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें ऐसे सभी कोरोना वॉरियर्स पर गर्व है जो दिल्ली की जनता की सुरक्षा के लिए अपने जान देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
इससे पहले दिल्ली सरकार ने कोरोना महामारी ( Coronavirus Pandemic ) के शुरुआत में ही घोषणा की थी कि कोविद-19 ( COVID-19 ) की चपेट में आकर जान गंवाने वाले दिल्ली के सभी कोरोना वॉरियर्स के परिवारों को सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद ( Financial aid ) दी जाएगी। अपनी घोषणा पर अमल करते हुए सीएम केजरीवाल आज सफाईकर्मी राजू के घर पहुंचे और उनके परिवार वालों को एक करोड़ का चेक सौंपा।
बता दें कि देश में वैश्विक महामारी कोविद-19 का कहर पहले से ज्यादा खतरनाक हो गया है। लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में इसका प्रकोप पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने राज्य सरकार के दूसरे सिरो सर्वे के नतीजे जारी करते हुए कहा कि एक से 7 अगस्त के बीच किए गए इस सिरो सर्वे के नतीजों में दिल्ली में कोविद-19 एंटीबॉडी बढ़कर 29.1 लोगों में हो गई। दिल्ली की जनसंख्या लगभग दो करोड़ है। इस सर्वे के लिए 15 हजार लोगों के खून के नमूने लिए गए थे।
Updated on:
21 Aug 2020 02:45 pm
Published on:
21 Aug 2020 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
