
विनय मिश्रा पर कोयला घोटाले में शामिल होने का आरोप है।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल कोयला स्कैम मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आज तृणमूल कांग्रेस के एक कद्दावर नेता के आवास और व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी का काम अभी जारी है। जानकारी के मुताबिक विनय मिश्रा के दक्षिण कोलकाता स्थित तीन ठिकानों पर सीबीआई टीम छापेमारी कर रही है।
किसी ने दरवाजा नहीं खोला
बीआई ने दक्षिण कोलकाता में रासबिहारी एवेन्यू, लेकटाउन व चेतला स्थित विनय मिश्रा के घरों पर रेड मारे हैं। सीबीआई की टीम जब छापेमारी करने पहुंचीं तो परिवार का कोई भी सदस्य दरवाजा खोलने के लिए राजी नहीं हुआ।
कोयला घोटाले में शामिल होने का आरोप
टीएमसी नेता विनय मिश्रा पर कोयला घोटाले में सीधी संलिप्तता के आरोप हैं। सीबीआई की टीम ने अदालत से सर्च वारंट लेकर विनय मिश्रा के घर पर छापेमारी की है। आरोप है कि विनय मिश्रा कोयला खदान में वित्तीय लेनदेन में सीधे तौर पर शामिल था। कोयला तस्करी के ‘किंगपिन अनूप माजी उर्फ लाला का टीएमसी के राजनीतिक प्रभाव वाले एक नेता के साथ सीधा संपर्क है।
Updated on:
31 Dec 2020 12:37 pm
Published on:
31 Dec 2020 12:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
