
दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी की लपेट में है। ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। जानकारी के अनुसार- दिल्ली में ठंड ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शुक्रवार को यहां 4.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
नए साल पर बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले साल 1901 में इतनी ठंड पड़ी थी। बताया जा रहा है कि 118 साल में ये दूसरा दिसंबर का महीना है जब दिल्ली में इतनी जबरदस्त ठंड पड़ रही है। विभाग के मुताबिक हालात में फिलहाल कोई सुधार नहीं होने वाला है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने नए साल के मौके पर यानी 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है।
प्रदूषण का स्तर बढ़ा
हिमालय क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास के क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स 367 दर्ज किया गया है, जो बेहद खराब श्रेणी है।
तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
वहीं गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस था। गौर हो, दिल्ली में पिछले 13 दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले साल 1997 में ऐसा हुआ था। तब 17 दिन तक लगातार तापमान में इतनी गिरावट आई थी। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार- दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम साल 1919, 1929, 1961 और 1997 में रहा है। इस साल दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान अब तक 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 31 तारीख तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है तो साल 1901 के बाद यह दूसरा सबसे सर्द दिसंबर होगा। दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Updated on:
28 Dec 2019 08:47 pm
Published on:
28 Dec 2019 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
