
महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद कांग्रेस का बयान, आधी रात को गैर कानूनी काम हुआ
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में 12 घंटे के भीतर ही राजनीति में बड़ा फेरबदल हो गया है। भाजपा ने एनसीपी के साथ मिलकर शनिवार की सुबह सरकार बना ली। सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस नेताओं ने एक के बाद एक एनसीपी पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि आधी रात को गैर कानूनी काम हुआ था। कांग्रेस के दूसरे नेता तारिक अनवर ने कहा कि कोई ऐसे यू टर्न लेगा नहीं सोच सकते थे।
वहीं मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि शिवसेना के साथ कांग्रेस का जाना घातक होता। संजय निरुपम ने बताया कि तत्काल रूप से CWC को भंग कर देना चाहिए और राहुल गांधी को फिर से आगे आना चाहिए।
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन का ऐलान हो गया है। भाजपा और एनसीपी ने मिलकर सरकार गठन कर लिया है। लेकिन इससे पहले शुक्रवार की देर रात तक शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने की तैयारी में थे। उद्धव ठाकरे को सीएम बनने के प्रस्ताव पर सहमति भी बन गई थी। तीनों दलों के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत ड्राफ्ट भी तैयार हो गया था।
शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी सरकार बनाने में जुटी थी
लगातार इसको लेकर तीन दलों के बीच बैठकें भी चल रही थी। कांग्रेस-राकांपा और शिवसेना की शुक्रवार को मुंबई के नेहरू सेंटर में बैठक हुई थी। इसके बाद राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बन गई है।
देवेंद्र फड़णवीस ने ली सीएम पद की शपथ
बता दें कि महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम के तहत राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडणवीस को राज्य के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। दोनों नेताओं ने सुबह लगभग आठ बजे यहां राजभवन में एक कार्यक्रम में शपथ ली। इस दौरान भाजपा और राकांपा के नेताओं के साथ-साथ अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे।
Updated on:
24 Nov 2019 09:27 am
Published on:
23 Nov 2019 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
