मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को गुडी पड़वा धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना कर त्योहार मनाया। सुबह घरों में वंदनवार लगाकर और घर की छत पर गुडी बांधकर पूजा की गई। लोगों ने गुडी पड़वा पर सुख-समृद्धि-आरोग्य की कामना की। घरों में पुरणपोली समेत स्थानीय व्यंजन बनाकर त्योहार मनाया गया। वहीं, महाराष्ट्र में जगह-जगह लोगों ने गुडी पड़वा पर सड़कों में रैली निकाली। उत्तर-पूर्व मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने इस मौके पर चुनाव प्रचार भी किया।