18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता बलदेव राज का निधन

कांग्रेस नेता बलदेव राज ओझा का निधन कई दिग्गज नेताओं के साथ काम कर चुके थे ओझा

less than 1 minute read
Google source verification
file photo

नई दिल्ली। एक तरफ महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ। वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ और दिग्गज नेता बलदेव राज ओझा का निधन हो गया। ओझा लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा की राजनीति में बर्चस्व रखने वाले बलदेव राज काफी समय से बीमार से चल रहे थे। उनका इलाज एस्कार्ट्स फोर्टिस में चल रहा था। लेकिन, सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कई दिग्गज नेताओं ने बलदेव ओझा के निधन पर दुख प्रकट किया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया कि बलदेव राज ओझा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। ओझा जी ने 35 साल से ज़्यादा समय तक फरीदाबाद के जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

गौरतलब है कि बीआर ओझा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव से लेकर मौजूदा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पार्टी में सक्रिय रूप से काम किया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के बेहद नजदीकियों में शुमार बीआर ओझा की अन्य मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केंद्रीय मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह भी पूरी इज्जत करते थे।