24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां के साथ नए साल का जश्न मनाने गोवा पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

राहुल की यह यात्रा निजी है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष की इस दौरान किसी भी पार्टी अधिकारी से मुलाकात की संभावना नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 31 Dec 2017, 1:32 PM IST

Goa,Sonia Gandhi,new year 2018

पणजी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा पहुंच गए हैं। पार्टी के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नव नियुक्त पार्टी अध्यक्ष शनिवार देर रात गोवा पहुंचे और अगले कुछ दिनों तक उनके यहीं रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक निजी उड़ान से पहुंचे। वह दक्षिण गोवा के तटीय गांव वरका में मां के पास लीला गोवा पहुंचे, जहां वे एक-साथ नए साल का जश्न मनाएंगे। राहुल की यह यात्रा निजी है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष की इस दौरान किसी भी पार्टी अधिकारी से मुलाकात की संभावना नहीं है।

गोवा में साइकिलिंग करती नजर आईं थी सोनिया
आपको बता दें कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद अब गोवा में छुट्टी मना रही हैं। इस दौरान सोनिया गांधी लोगों से मिलकर बातचीत भी कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी 26 दिसंबर से गोवा में हैं। वो गोवा के लीला होटल में रुकी हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं कि जनवरी के पहले हफ्ते में वो वापस आएंगी। जानकारों के मुताबिक लीला होटल अपनी प्राइवेसी के लिए जाना जाता है, इस वजह से सोनिया ने उसे चुना है। अपनी छुट्टी के दौरान सोनिया पर्यटकों से भी घुल मिल रहीं हैं। दिवंगत कांग्रेस नेता विलासराव देशमुख के बेटे और अभिनेता रितेश देशमुख ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पांच सितारा रिजॉर्ट में सोनिया गांधी की साइकिल चलाते हुए तस्वीर साझा की थी, जो वायरल हुई थी।

राहुल की ताजपोशी की वजह से लगातार बढ़ रहीं थी छुट्टी
कुछ महीने पहले दिल्ली में जब स्मोग ज्यादा हो गया था तो भी सोनिया गोवा के लीला होटल में कुछ दिन रुकी थीं। उसके बाद उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी की वजह से जल्दी वापस जाना पड़ा था। कई महीनों से सोनिया गांधी राहुल की ताजपोशी की वजह अपने छु्टि्टयां आगे बढ़ा रहीं थीं। इस महीने राहुल की ताजपोशी के बाद अब जाकर सोनिया गांधी को आराम मिला। हालांकि पार्टी ने साफ कर दिया है कि सोनिया पार्टी से रिटायर हुई हैं राजनीति से नहीं।

दिल्ली में शॉपिंग करते दिखीं थीं सोनिया
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद से रिटायर होने के बाद सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ दिल्ली के खान मार्केट में शॉपिंग करते देखी गई थीं। उस दौरान उन्होंने स्टेशनरी का सामान और कार्ड खरीदे थे।