
भोपाल। नए साल का स्वागत करने निकले लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखें, लेकिन जश्न की आड़ में कोई भी कानून व्यवस्था बिगाडऩे की कोशिश करता है तो उससे सख्ती से पेश आएं। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों से लेकर दोपहिया पर तीन सवारी निकलने वालों की जांच कर चालानी कार्रवाई करें। शहर में विभिन्न जगहों पर चल रहे नए साल के जश्न के कार्यक्रमों पर भी नजर रखें। यह निर्देश डीआईजी संतोष सिंह ने शनिवार को कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों की बैठक के दौरान दिए।
अधिकारियों को नए साल के जश्न वाले होटल, ढ़ाबों क्लब्स में सीसीटीवी कैमरे लगे होने, जेनरेटर, पार्र्किंग, वालेंटियर सहित महिला सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि ऐसे आयोजन स्थलों पर देर रात डीजे और साउण्ड सिस्टम न बजने दिए जाएं। साथ ही आम नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील स्थलों पर बम स्कॉवड की मदद से जांच कराने सहित अन्य एहतियात रखने के निर्देश दिए।
दो बजे रात तक भारी वाहनों की नो-एंट्री
लोगों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रात 11 बजे तक रहने वाली भारी वाहनों की नो-एंट्री का समय बढ़ाकर रविवार रात दो बजे तक किया है। इस दौरान शहर की सीमा से भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पुलिस का कहना है कि नए साल के जश्न में शहर में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिेए हर चौराहे पर पुलिस लगा दिया गया है। प्रशासन ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस चालानी कार्यवाई करेगी।
इन तिराहे-चौराहों पर जांच
पुलिस विभाग ने वैसे तो भोपाल शहर के हर चौराहों पर पुलिस की तैनाती कर रखी है। लेकिन नए साल के मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से भोपाल के इन चौराहों पर पुलिस की ज्यादा सख्ती होगी। इनमें लालघाटी चौराहा, रेतघाट तिराहा, नादरा बस स्टैण्ड चौराहा, भोपाल टॉकीज, भारत टॉकीज चौराहा, अल्पना तिराहा, प्रभात चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, गणेश मंदिर तिराहा, भदभदा चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, माता मंदिर चौराहा सहित अन्य शामिल हैं।
Published on:
31 Dec 2017 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
