scriptCongress suggests Navjot Singh Siddhu to keep silence | कांग्रेस ने दी नवजोत सिंह सिद्धू को चुप रहने की नसीहत | Patrika News

कांग्रेस ने दी नवजोत सिंह सिद्धू को चुप रहने की नसीहत

locationनई दिल्लीPublished: Jul 15, 2021 10:07:05 am

माना जा रहा है कि यदि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया तो विजय इंदर सिंगला तथा संतोष चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

navjot_singh_sidhu.jpg
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी पंजाब में चल रही उथलपुथल को खत्म करने के लिए किसी बड़े फैसले को लेने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनावों से पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद सौंपा जा सकता है हालांकि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के समर्थक इसका विरोध कर रहे हैं। इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा आम आदमी पार्टी ज्वॉइन करने की भी खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। ऐसे में किसी भी संभावित नुकसान से बचने के लिए पार्टी ने सिद्धू को चुप रहने के निर्देश दिए हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.