
करुणानिधि के अंतिम संस्कार की जगह पर विवाद, अस्पताल के बाहर DMK समर्थकों ने की तोड़फोड़
नई दिल्ली। तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के पार्थिव शरीर को मरीना बीच पर पार्टी के संस्थापक सी.एन. अन्नादुरई के स्मारक के पास दफनाने के लिए जगह देने से इंकार कर दिया। मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन ने एक बयान में कहा कि मरीना बीच पर नेताओं को दफनाने को लेकर कई मामले मद्रास उच्च न्यायालय में लंबित हैं। सरकार अन्नादुरई स्मारक के पास जगह देने में सक्षम नहीं है। करुणानिधि के समर्थक अस्पताल के बाहर हंगामा किया। समर्थकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की । हालांकि पुलिस हंगामा शांत कर रही है। समर्थक मरीना बीच पर अंतिम संस्कार करना चाह रहे हैं।
मरीना बीच पर अंतिम संस्कार को लेकर अब मद्रास हाईकोर्ट फैसला सुनाएगा।
गांधी मंडपम के पास दफनाने की तैयारी
मुख्य सचिव के अनुसार, मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने कहा कि सरदार पटेल रोड पर गांधी मंडपम के पास करुणानिधि को दफनाने के लिए दो एकड़ जमीन मुहैया कराई जाएगी, जहां पहले से ही के.कामराज और अन्य के स्मारक मौजूद हैं। द्रमुक नेता दुरुमुरुगन ने पत्रकारों से कहा, "इससे पहले द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की अगुवाई में करुणानिधि के परिजन और पार्टी के अधिकारी अन्नादुरई स्मारक के पास जगह की मांग के लिए मुख्यमंत्री पलनीस्वामी से मुलाकात की थी।"
कांग्रेस ने भी किया समर्थकों का समर्थन
वहीं अंतिम संस्कार को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि समर्थकों की इच्छा के अनुरुप उनका अंतिम संस्कार किया जाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनके समर्थक जहां चाह रहे हैं, वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए।
यूरिन इंफेक्शन की वजह से 11 दिन से अस्पताल में थे करुणानिधि
डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि पिछले 11 दिनों से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें यूरिन इंफेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पार्थिव शरीर चेन्नई के कावेरी अस्पताल से उनके गृह नगर गोपालापुरम ले जाया जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए राजाजी हाल में रखा जाएगा। द्रमुक के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि योजना के मुताबिक, करुणानिधि का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा।
Updated on:
07 Aug 2018 09:48 pm
Published on:
07 Aug 2018 09:20 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
