
पूर्वी दिल्ली पटपड़गंज स्थित मैक्स हॉस्पिटल।
नई दिल्ली। कोरोना योद्धाओं पर कोविद-19 ( Covid-19 ) का कहर बदस्तूर जारी है। कोविद-19 हर रोज स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी चपेट में ले रहा है। अब पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ( Max Hospital ) में 33 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस ( coronavirus ) पॉजिटिव पाया गया है। इस सूचना के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों में खौफ की स्थिति है।
इस अस्पताल के 33 कोरोना संक्रमितों में 2 डॉक्टर और 23 नर्सिंग स्टाफ सहित तकनीशियन और सहायक कर्मचारी शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव इन स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड मैक्स अस्पताल साकेत के ईस्ट विंग में स्थानांतरित कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने ये भी बताया कि मैक्स पटपड़गंज ( Patparganj ) की 145 नर्सों को एक निजी हॉस्टल में 14 दिन के क्वारंटीन में रखा गया है।
अस्पताल ने बताया कि इस समय अस्पताल में कम मरीज हैं इसलिए मौजूदा स्टाफ से काम चलाया जा रहा है। 145 नर्सों के क्वारंटीन होने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इनके संपर्क में आए लोगों की खोज की जा रही है।
बता दें कि अभी तक दिल्ली सरकार द्वारा संचालित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 50, बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में 29 स्वास्थकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में 25 और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। अपोलो, सर गंगा राम, मूलचंद, आरएमएल, सफदरजंग, एम्स और लोक नायक में भी स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं।
बाबू जगजीवन राम अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल ने अपने सभी कर्मियों की जांच कराने का फैसला लिया है। अस्पताल तीन दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया। यह अस्पताल जहांगीरपुरी में है जो कि कोविड-19 का कंटेनमेंट जोन है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ( Health Minister Satyendra Jain ) ने बताया था कि बाबू जगजीवन राम अस्पताल जहांगीरपुरी में स्थित है। जहांगीरपुरी में एक ही जगह से बहुत सारे मामले आ चुके हैं उसमें अस्पताल के लोग भी हैं। ये लोकल स्प्रेड है। इस संख्या में अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। हमारा काफी स्टाफ वहां से आता है।
Updated on:
27 Apr 2020 11:55 am
Published on:
27 Apr 2020 11:51 am

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
