13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 94 हजार पार, अकेले मुंबई में 52,000 केस

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 94k पार। बुधवार को 1,879 रोगियों को इलाज के दौरान ठीक होने के बाद घर वापस भेज दिया गया। महाराष्ट्र में अब तक 5,93,784 नमूनों की जांच हुई है।

2 min read
Google source verification
Maharashtra Coronavirus

महाराष्ट्र में अब तक 5,93,784 नमूनों की जांच हुई है।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का कहर जारी है। महाराष्ट्र में बुधवार को कोविद-19 के 3,254 नए मामले सामने आए। नए मरीजों की संख्या पुष्टि होने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 94,041 पहुंच गया।

पिछले 24 घंटों में राज्य में 149 कोविद-19 ( Covid-19 ) से संबंधित मौतें दर्ज की गईं हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या संख्या बढ़कर 3,438 हो गई है। वहीं बुधवार को 1,879 रोगियों को इलाज के दौरान ठीक होने के बाद घर वापस भेज दिया गया। इसके साथ ही महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या 44,517 हो गई है।

Delhi High Court का केंद्र और केजरीवाल सरकार को निर्देश, Corona App को करें टाइम पर अपडेट

वर्तमान में राज्य में 46,074 सक्रिय मामले हैं। अब कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या और कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। महाराष्ट्र में अब तक 5,93,784 नमूनों की जांच की गई है।

अगर हम केवल मुंबई की बात करें तो वहां पर कोरोना वायरस के कुल मामले 52,667 है। इनमें 1,857 मौतें भी शामिल हैं। मुंबई में बुधवार को 1,567 नए मामले सामने आए हैं।

दूसरी तरफ देशभर में बुधवार को पहली बार कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों से अधिक हो गई। देश में एक दिन में संक्रमण के नए मामलों की संख्या 10,000 के करीब होने के साथ रोगियों का आंकड़ा 2.7 लाख के पार चला गया।

Covid-19 : भारत डेंजर जोन में, दोबारा लग सकता है लॉकडाउन – स्टडी

हेल्थ मिनिस्ट्री ( Health Ministry ) के मुताबिक बुधवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 279 लोगों की मौत हो गई। इसे मिलाकर अब तक 7,745 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 1,33,632 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1,35,205 लोग स्वस्थ हुए हैं।