21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू : नागपुर के बाद अकोला, पुणे, प्रभानी और ठाणे में भी लॉकडाउन

Breaking : महाराष्ट्र कई शहरों नाईट कर्फ्यू लागू। कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में केवल जरूरी सेवाओं के घर से बाहर निकलने की इजाजत।    

less than 1 minute read
Google source verification
coronavirus case

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 14,371 कोरोना केस सामने आए।

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। कोरोना वायरस संक्रमण की नई लहर महाराष्ट्र में पूरी तरह से बेकाबू हो गया है। एक दिन में 14,371 मामले सामने आए हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने कई जिलों में लॉकडाउन और जिलों नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने लोगों से कोरोना नियंत्रण में सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि ज्यादा प्रभावित जिलों में केवल जरूरी सेवाओं के लिए लोगों को बाहर जाने और आने की अनुमति है।

कई और शहरों पर मंडराया लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू का खतरा

नागपुर के बाद अब अकोला में भी लॉकाउन लगाने का फैसला किया गया है। अकोला में 15 मार्च तक लॉकडाउन लागू रहेगा। पुणे में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। अकोला के लिए प्रशासन ने शुक्रवार शाम से पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। अकोला और प्रभानी में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। ठाणे में भी करीब 16 हॉटस्पॉट में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगा दिया गया है।

इसी तरह पालघर व अन्य शहरों में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि पुणे, मुंबई और ठाणे जैसे इलाकों में भी लॉकडाउन लागू किया जा सकता है।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। साथ ही होटलों और बार को आदेश दे दिया गया है कि वे रात दस बजे के बाद नहीं खोले रखेंगे।