
Minister Peddireddy Ramachandra Reddy and CM Jagan Mohan Reddy.
अमरावती। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा की गई मदद की अपील के बाद सहयोग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब आंध्र प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना से लड़ने में मदद के लिए 200.11 करोड़ रुपये की सहयोग राशि दी है।
जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश सरकार में पंचायती राज और शहरी विकास मंत्री पेड्डीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी ने बृहस्पतिवार को सीएम रिलीफ फंड में 200.11 करोड़ रुपये की धनराशि सौंपी।
इस संबंध में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, "200 करोड़ रुपये में जिला खनन विभाग ने 187 करोड़ रुपये दिए, APMDC ने 10.62 करोड़ रुपये दिए और खदान एवं भूगर्भ विभाग के कर्मचारियों ने 56 लाख रुपये दिए।"
वहीं, दूसरी तरफ रोजगार गारंटी और वाटरशेड डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने 1.50 करोड़ रुपये का योगदान दिया, जबकि शहरी गरीबी उन्मूलन सोसाइटी (SERP) कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये का सहयोग दिया।
बता दें कि आंध्र प्रदेश में अब तक 143 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पूरे भारत में बृहस्पतिवार शाम तक सामने आए कुल एक्टिव कोरोना वायरस केस की संख्या 1860 थी। इसके अलावा 155 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 53 लोगों ने इस जानलेवा वायरस के चलते अपना दम तोड़ दिया।
Updated on:
02 Apr 2020 11:54 pm
Published on:
02 Apr 2020 11:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
