1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: देश में एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर आयु के सभी लोगों को लगेगा टीका

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की है कि एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 23 Mar 2021, 4:19 PM IST

untitled_1.png

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी वैक्सीनेशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की है कि एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। जावड़ेकर ने कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वैक्सीन की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि अब 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को भी टीका लगाया जाएगा।

कोरोना से जंग में बड़ा हथियार साबित होगी रूस की Sputnik V', भारत बनाएगा 20 करोड़ वैक्सीन

आपको बता दें कि देश में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में 45 साल से अधिक उम्र वाले बीमार और साठ साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य
मंत्रालय की एक रिपोर्ट में बताया कि देश में अब तक चार करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि इससे पहले वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के तहत हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई थी।