15 जुलाई के बाद शुरू हो सकती है अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
सूत्रों के अनुसार, सरकार 15 जुलाई के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जल्द ही नए दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, केवल कुछ चयनित मार्गों पर ही उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार नई दिल्ली-न्यूयॉर्क और मुंबई-न्यूयॉर्क के मार्गों पर विमान सेवा की मंजूरी दी जा सकती है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहले ही कह चुके हैं कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लेकर जुलाई तक कोई फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा गल्फ देशों से निजी कैरियर की उड़ान को मंजूरी दी जा सकती है।