scriptCoronavirus-Lockdown : रविशंकर प्रसाद ने Rahul Gandhi पर लगाया देश को गुमराह करने का आरोप | Coronavirus-Lockdown: Law Minister Ravi Shankar Prasad accuses Rahul G | Patrika News

Coronavirus-Lockdown : रविशंकर प्रसाद ने Rahul Gandhi पर लगाया देश को गुमराह करने का आरोप

locationनई दिल्लीPublished: May 27, 2020 05:33:22 pm

Submitted by:

Dhirendra

दूसरे देशों की तुलना में India में कोरोना मौत दर बहुत कम।
सबसे पहले Punjab और Rajasthan की सरकारों ने लॉकडाउन लागू किया।
राहुल गांधी कोरोना के खिलाफ देश के संकल्प को कमजोर कर रहे हैं।

Ravi Shankar

जिस लॉकडाउन की राहुल गांधी आलोचना करते हैं उसे सबसे पहले पंजाब और राजस्थान ने लागू किया।

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ( Union Law Minister Ravishankar Prasad ) ने कोरोना वायरस, लॉकडाउन, भारतीय अर्थव्यवस्था, प्रवासी मजदूर व अन्य मुद्दे पर मोदी सरकार की तीखी आलोचनाएं करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पर पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के खिलाफ देश की लड़ाई को कमजोर करने और राजनीतिक फायदे के लिए देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जिस लॉकडाउन की राहुल गांधी आलोचना करते हैं उसे सबसे पहले पंजाब और राजस्थान जैसे कांग्रेस शासित राज्यों ने लागू किया।

Coronavirus : भारत में पिछले 24 घंटे में करीब 7000 नए मामले आए सामने, 150 की मौत
कानून मंत्री ने रविशंकर प्रसाद ने कोरोना के खिलाफ भारत के प्रयासों को सफल करार देते हुए कहा कि देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक सिर्फ 4,345 लोगों की मौत हुई। दूसरी तरफ दुनिया में 3 लाख से ज्यादा मौंतें हुईं है।
दुनिया के 15 देश जहां कोरोना बड़ी बीमारी बन गया है उसकी आबादी है 142 करोड़। उसमें अमरीका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा व अन्य देश शामिल हैं। इन देशों में 26 मई तक करीब 3.43 लाख लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत की आबादी ( India Population ) है 137 करोड़ है। हमारे देश में 4,345 लोगों की मृत्यु हुई है। 64 हजार से ज्यादा रिकवरी हुई है।

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा बोले – कुछ लोगों को Quarantine से मिली है छूट
5 बिंदुओं पर देश को कमजोर कर रहे हैं राहुल

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 5 तरीकों से कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई के संकल्प को कमजोर कर रहे हैं। वह देश भर में सरकार के खिलाफ नकारात्मकता फैला रहे हैं। संकट के समय राष्ट्र के खिलाफ काम कर रहे हैं। झूठ बोलकर काम का श्रेय ले रहे हैं। राहुल गांधी कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। लगातार गलत तथ्यों के आधार पर झूठी खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने भीलवाड़ा मॉडल ( Bhilwara Model ) के जरिए राहुल पर झूठा श्रेय लेने की कोशिश का भी आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश कर रहे हैं।
वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि लॉकडाउन ( Lockdown ) से देश को फायदा हुआ है। अगर भारत में बाकी बड़े देशों के मुकाबले कम मौतें हुई हैं और रिकवरी ज्यादा हो रही है तो इसका श्रेय लॉकडाउन को ही जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो