
निजामुद्दीन तबलीगी जमात मरकज में शामिल हुए थे छत्तीसगढ़ के 159 लोग, पुलिस जांच के बाद होगा अपराध दर्ज
नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन का उल्लंघन कर बीते दिनों राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात मरकज में शिरकत करने वाले विदेशियों के खिलाफ गृह मंत्रालय ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय द्वारा पर्यटक वीजा पर तब्लीगी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट किया गया है और साथ ही उनका भारतीय वीजा भी रद्द कर दिया गया है।
गृह मंत्रालय द्वारा तब्लीगी जमात, निजामुद्दीन के मामले में दिल्ली पुलिस और अन्य सम्बंधित राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को विदेशी अधिनियम, 1946 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए 9r60 विदेशियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
गृह मंत्रालय ने इस संबंध में बताया, "श्रमिकों और उनके प्राथमिक संपर्कों का पता लगाने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर प्रयास शुरू किए गए हैं। हमने ऐसे 9000 लोगों की पहचान की और उन्हें क्वारेंटाइव कर दिया है।"
मंत्रालय द्वारा आगे कहा गया, "इन 9000 क्वारेंटाइन लोगों में से 1306 विदेशी और शेष भारतीय हैं। दिल्ली के मरकज में 250 विदेशियों समेत लगभग 2000 जमात कार्यकर्ता थे, जिनमें से 1804 को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। बीमारी के लक्षणों वाले 334 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
गौरतलब है कि गुरुवार को इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, "गृह मंत्री ने केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को प्रभावी रूप से जिलास्तर पर लागू करने की महत्ता और कई राज्यों में लॉकडाउन को और ज्यादा सख्ती से लागू किए जाने की जरूरत पर चर्चा की।"
बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की और COVID-19 जैसी मुसीबत से निपटने के लिए उपाय खोजने पर बात की।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में भी कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है। अभी समय की सख्त जरूरत है कि कांग्रेस को राष्ट्रीय हित के बारे में सोचना चाहिए और लोगों को गुमराह करने से बाज आना चाहिए।
शाह ने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को देश ही नहीं बल्कि दुनिया में सराहा गया है। कोरोना को हराने के लिए देश का 130 करोड़ भारतीय एकजुट है।
Updated on:
03 Apr 2020 08:27 am
Published on:
02 Apr 2020 07:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
