
Gas meter after blast (Photo- Patrika)
बैकुंठपुर। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में बीपीसीएल द्वारा गैस पाइपलाइन के लिए लगाया गया मीटर ब्लास्ट होने से हडक़ंप मच गया। नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 8 स्थित बंगाली बस्ती के घर में लगे बीपीसीएल गैस मीटर में अचानक ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के साथ हादसे (Blast in gas meter) में घर में मौजूद एक युवक के हाथ में चोट आई। हालांकि, बड़ा हादसा टल गया और युवक बाल-बाल बच गया। बुधवार को गैस मीटर से तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन घरों में गैस मीटर लगा है, उनमें दहशत का आलम है।
इन दिनों घर-घर गैस पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाकर घरों में मीटर (BPCL gas meter blast) लगाने का काम तेजी से चल रहा है। एमसीबी जिले में पाइपलाइन के सहारे गैस की सप्लाई भी शुरु कर दी गई है। इसी बीच मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 8 स्थित बंगाली बस्ती में भी कुछ महीने पहले ही पाइपलाइन गैस कनेक्शन लगाया गया था।
इसी बीच मीटर में ब्लास्ट हो गया और घर में मौजूद एक युवक के हाथ में चोट आई। घटना के बाद घर के सदस्य और मोहल्लेवासी दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों तक आवाज सुनाई दी। वहीं लोगों में गैस पाइपलाइन (Gas pipe line) की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के कई घंटे बाद तक कंपनी (BPCL company) से कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर नहीं लग पाया। जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
गैस मीटर ब्लास्ट (Gas meter blast in MCB) होने के बाद अब लोग बीपीसीएल के गैस पाइपलाइन और मीटर की गुणवत्ता की जांच तथा सुरक्षा मानकों की समीक्षा कराने मांग की है। लोगों का कहना है कि यह पहली घटना हुई है। गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। घटना से ऐसे लोग दहशत में आ गए हैं, जिनके घरों में ये पाइपलाइन के सहारे गैस पहुंच रही है।
Updated on:
20 May 2026 09:03 pm
Published on:
20 May 2026 09:03 pm
