5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: ओडिशा विधानसभा 29 मार्च तक स्थगित, शिक्षा संस्थान 31 तक बंद

Highlights स्कूल-कॉलेज और जिम 31 तक बंद रखने के आदेश इससे पहले हरियाणा और दिल्ली सरकार ने उठाए कदम

less than 1 minute read
Google source verification
naveen_patnayak_2.jpg

देश में कोरोना का डर लगातार बढ़ता जा रहा है। हरियाणा और दिल्ली के बाद अब ओडिशा में कोरोना वायरस को राज्य आपदा घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर विधानसभा को 29 मार्च तक स्थगित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य को कोरोना से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमाहॉल, स्विमिंग पूल और जिम को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि इस दौरान परीक्षा दे रहे छात्रों को स्कूल या कॉलेज जाने की छूट होगी।

बता दें, इससे पहले दिल्ली सरकार 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज और सिनेमाहॉल को बंद करने का आदेश दे चुकी है। दिल्ली में आईपीएल मैच पर रोक लगाने के साथ-साथ सभी बड़े कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना का खौफ पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इस माहामारी को रोकने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए।

विदेश यात्रा ना करने की अपील

उधर, केंद्र सरकार की ओर से अगले एक महीने के लिए विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। नागरिकों से भी अपील की गई है कि बेहद ज्यादा जरूरी काम होने पर ही विदेश की यात्रा करें अन्यथा इसे टाल दें।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग