23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus संकट के बीच अच्छी खबर, घट रही नए केसों की संख्या के बीच सैंपलों की जांच में हो रहा इजाफा

Coronavirus महामारी के बीच देश में घट रही नए संक्रमितों की संख्या कोरोना सैंपलों की जांच में हो रहा इजाफा, अब तक 10 करोड़ 34 लाख से ज्यादा हुई टेस्टिंग पिछले 24 घंटों में 9 लाख 39 हजार 309 सैंपलों की हुई जांच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 Oct 2020, 9:39 AM IST

Coronavirus in India

देश में 90 फीसदी लोग कोरोना से हो रहे ठीक

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) को लेकर अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां इन आंकड़ों में पहले के मुकाबले कमी देखने को मिल रही है वहीं सैंपलों की टेस्टिंग में इजाफा हो रहा है। यानी रोजाना टेस्टिंग की संख्या बढ़ रही है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ( ICMR ) से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक देश में 10 करोड़ 34 लाख 62 हजार 778 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। वहीं देशभर में पिछले 24 घंटों में 9 लाख 39 हजार 309 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की नापाक हरकत, जानें किस तरह भारतीय सेना ने दिया जवाब

आपको बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। रविवार को 45 हजार 65 नए केस आए। खास बात यह है कि ये आंकड़ा पिछले 96 दिन में सबसे कम रहा।

इससे कम 39 हजार 170 केस 21 जुलाई को देश में सामने आए थे। इतना ही नहीं इस घातक महामारी के चलचे जान गंवाने वालों के आंकड़े में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में देशभर में 460 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। यह बीते 106 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 5 जुलाई को 421 केस आए थे।

आपको बता दें कि देश में रिकवरी रेट में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। देश में 90 फीसद लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में दैनिक मामलों की संख्या भी घटकर 50 हजार के पास पहुंच गई है।