नई दिल्ली। पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत ( India ) में भी कोरोना वायरस ( coronavirus ) काफी तेजी से फैलता जा रहा है। देश में अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 480 लोगों की मौत हो गई है। इस महामारी को रोकने के लिए देश में तीन मई तक का लॉकडाउन ( Lockdown ) जारी है। लेकिन, कोरोना मरीज और संदिग्धों के भागने का मामला लगातार जारी है। ताजा मामला है दिल्ली स्थित लोकनायक जय प्रकाश नारायण ( LNJP ) हॉस्पिटल का, जहां से एक कोरोना मरीज भाग निकला। हालांकि, बाद में उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण की चिंता बढ़ने लगी है।