विविध भारत

Coronavirus: 24 घंटे में 31 हजार 443 नए मरीज, 27 दिन बाद एक दिन में 2 हजार से ज्यादा मौतें

महामारी कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही है। रोजाना नए मामलों और मौत की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 31 हजार 443 नए मामले सामने आए हैं।

2 min read
Coronavirus

नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही है। रोजाना नए मामलों और मौत की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 31 हजार 443 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान दो हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 49 हजार से अधिक लोग डिस्चार्ज किए गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के यह आंकड़े जारी किए है। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को 37,154 नए मरीज मिले थे। झारखंड में पिछले पांच दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

27 दिन बाद 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा की मौत
देश में 27 दिन बाद अचानक कोरोना मरीजों की मौत के आंकड़े में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को 2 हजार 020 मरीजों की मौत हुई हैं इससे पहले दो हजार से ज्यादा मौतें 16 जून को हुई थी। उस समय 2 हजार 329 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। मरने वालों में सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश के लोग शामिल है। 1 हजार 481 मौत सिर्फ एमपी में हुई है।

एक्टिव केस में 17 हजार मामलों की कमी
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में 24 घंटे में 31443 नए मामले पाए गए, वहीं 2020 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 49 हजार 007 लोग डिस्चार्ज किया गया। 24 घंटों में एक्टिव केस में 17 हजार मामलों की कमी दर्ज की गई है। देश में 118 दिनों बाद 24 घंटे में इतने कम मरीज पाए गए। हालांकि इस दौरान मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

40,65,862 डोज दी गई
देश में अब तक कोरोना वायरस वैक्सीन की 38 करोड़ 14 लाख 67 हजार 646 से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं। बीते 24 घंटों में वैक्सीन की 40 लाख 65 हजार 862 डोज दी गई। पहली डोज की बात करें तो अब तक 30 करोड़ 66 लाख 12 हजार 781 लोगों को पहली खुराक दी गई। वहीं 7 करोड़ 48 लाख 54 हजार 865 लोगों ने दूसरी डोज ली है। देश में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने के बाद से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

Published on:
13 Jul 2021 11:41 am
Also Read
View All

अगली खबर