1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: घर में क्वारंटाइन में रह रहे युवक ने महिला को दांतों से काटा, महिला की मौत

तमिलनाडु के थेनी जिले में सामने आया एक विचित्र मामला होम क्वारंटाइन में रहे रहे युवक ने एक महिला का काटा महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई

2 min read
Google source verification
Coronavirus: घर में क्वारंटाइन में रह रहे युवक ने महिला को दांतों से काटा, महिला की मौत

,,Coronavirus: घर में क्वारंटाइन में रह रहे युवक ने महिला को दांतों से काटा, महिला की मौत

नई दिल्ली। तमिलनाडु के थेनी जिले में एक विचित्र मामला सामने आया है, जिसमें एक 32 वर्षीय श्रीलंका से लौटे युवक ने शुक्रवार को दो गली दूर रहने वाली एक वृद्ध महिला को दांतों से काट डाला जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को उस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।

कोरोना वायरस के बीच भाजपा का बड़ा कदम, जानें पार्टी के सभी सांसद और विधायकों को सौंपी क्या जिम्मेदारी?

आईएएनएस से बात करते हुए, थेनी जिले के बोदिनायक्कानुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मणिकंदन श्रीलंका से आया था। वह घर में क्वारैंटाइन में रह रहा था।

शुक्रवार को वह नग्नावस्था में घर से भाग गया और उसने दो गली दूर रहने वाली वृद्ध महिला के गले में दांतों से काट दिया।

मणिकंदन अपने मूल निवासस्थान पर एक हफ्ते पहले ही लौटा था और घर में ही क्वारैंटाइन में रह रहा था।

कोरोना वायरस वुहान से लौटे कश्मीर छात्र ने की पीएम मोदी से बात— लॉकडाउन कोई जेल नहीं

पुलिस ने कहा कि मणिकंदन को सरकारी अस्पताल ले जाया गया और कोरोनोवायरस संक्रमण ( coronavirus Infection ) के लिए उसका परीक्षण किया गया। डॉक्टर उसकी मानसिक स्थिति को भी देख रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मणिकंदन के परिवार और बूढ़ी महिला के बीच पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

बिहार: कोरोना के बीच 'बर्ड फ्लू' की दस्तक, मुर्गियों का कत्ल शुरू







Story Loader