
कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,57,853।
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का संकमण जारी है। संक्रमण में तेजी का सिलसिला भी पिछले कुछ दिनों से जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,599 नए मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,29,398 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 97 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,853 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,88,747 है। वहीं इलाज के बाद घर लौटने वाले लोगों की संख्या 1,08,82,798 है। दूसरी ओर देश में कुल 2,09,89,010 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
टीके की कोई कमी नहीं
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 महामारी अब समाप्ति की ओर है। देश में टीके की कोई कमी नहीं है। भारत अपने लोगों के साथ ही दुनिया के अन्य देशों को टीका देने में पूरी तरह सक्षम है। टीकाकरण को लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। देश के लोगों की सुरक्षा के लिए सभी इसमें सहयोग करें।
Updated on:
08 Mar 2021 10:25 am
Published on:
08 Mar 2021 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
