scriptCovid-19 : 24 घंटे में सामने आए 18,645 नए मामले, 201 की मौत | Covid- 19: 18,645 new cases revealed in 24 hours, 201 dead | Patrika News
विविध भारत

Covid-19 : 24 घंटे में सामने आए 18,645 नए मामले, 201 की मौत

कोरोना वायरस रिकवरी रेट में सुधार जारी।
वैश्विक स्तर पर 8.96 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित।

नई दिल्लीJan 10, 2021 / 10:43 am

Dhirendra

coronavirus

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 201 की मौत।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण जारी है। पिछले 24 घंटे में #COVID-19 के 18,645 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,50,284 हो गई है। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 201 लोगों की मौत हुई है। अब कोरोना से कुल मौतों की संख्या 1,50,999 हो गई है। वहीं देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2,23,335 है। जबकि शनिवार को इलाज के बाद 1,00,75,950 मरीज अपने घर लौट चुके हैंं।
https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
रिकवरी में सुधार जारी

हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,04,50,284 हो गई है। कोरोना के 18,645 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 19,299 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। कोरेाना रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 96.41 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 2.21 फीसदी है। डेथ रेट 1.44 प्रतिशत है। आईसीएमआर से मिली जानकारी के मुताबिाक 9 जनवरी को 8,43,307 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 18,10,96,622 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
वैश्विक स्तर पर कोरोना से 8.96 करोड़ लोग संक्रमित

बता दें कि भारत सहित दुनियाभर के 185 से ज्यादा देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं। अभी तक 8.96 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। यह वायरस 19.26 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है। भारत में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ पार हो चुकी है।

Home / Miscellenous India / Covid-19 : 24 घंटे में सामने आए 18,645 नए मामले, 201 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो