26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 : 24 घंटे में कोरोना के 35,871 नए मामले आए सामने, 172 की मौत

देशभर में कोरोना संक्रमण जारी है। पांच दिसंबर,2020 के बाद पहली बार एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 35,871 मामले सामने आए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 18 Mar 2021, 10:23 AM IST

coronavirus

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,14,04,605 हुई।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायारस संक्रमण का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 35,871 नए मामले सामने आए हैं। पांच दिसंबर, 2020 के बाद एक दिन में कोरोना का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। अकेले महाराष्ट्र में एक दिन में 23 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

कोरोना इलाज के बाद 17,741 लोग घर लौटे

केंद्रीय स्वास्स्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 35,871 हजार नए कोरोना केस सामने आए। कोरोना संक्रमण की वजह से 172 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं बुधवार को 17,741 लोग कोरोना इलाज के बाद घर लौटे।

एक्टिव केस की संख्या 2,52,364

इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 14 लाख 4 हजार 605 हो गए हैं। कोविड—19 से अभी तक एक लाख 59 हजार 216 लोगों की जान जा चुकी है। एक करोड़ 10 लाख 63 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 52 हजार 364 है। देश में टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 3,71,43,255 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।