25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 : बिहार में खुले स्कूल तो केरल के कॉलेजों में आज से पढ़ाई शुरू

बिहार में आज से सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज खुले। केरल सरकार ने कॉलेजों में ऑफलाइन पढ़ाई की इजाजत दी।      
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 4 Jan 2021, 11:20 AM IST

kerala

सभी के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से मार्च 2020 के बाद से बंद हुए स्कूल कॉलेज साल 2021 की शुरुआत के साथ दोबारा खुलने लगे हैं। आज बिहार में जहां स्कूल और कॉलेज क साथ खुले। वहीं केरल सरकार ने आज से कॉलेजों को खोलने की इजाजत दे दी है। केरल के कॉलेजों में आज से दोबारा क्लास में बैठ कर ऑफलाइन पढ़ाई हो सकेगी।

हालांकि स्कूलों में भी पढ़ाई को लेकर केंद्र ने गाइडलाइन जारी की है। केंद्र सरकार की ओर से जारी कोविड—19 प्रोटोकॉल के मुताबिक ही राज्यों में क्लास हो सकेंगी। इसमें बिहार के स्कूलों में केवल 50 फीसदी छात्रों को आने की इजाजत है। केरल के कॉलेज में पहले हफ्ते में सिर्फ फाइनल ईयर की क्लास ही चलेंगी।

बता दें कि मार्च, 2020 से कोरोना महामारी के चलते स्कूल और कॉलेज बुरी तरह से प्रभावित रहे हैं। लेकिन देश में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए कुछ राज्य सरकारों ने स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी है। केरल, असम, कर्नाटक व कुछ अन्य राज्यों में एक जनवरी से ही स्कूल खोल दिए गए थे।