1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: नोटों में नहाए भजन गायक, करोड़ों की हुई बारिश
Play video

Video: नोटों में नहाए भजन गायक, करोड़ों की हुई बारिश

एक ट्रस्ट की तरफ से पशु चिकित्सालय के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
Google source verification

सूरत। गुजरात में एक बार फिर से भजन गायक पर करोड़ों नोट लुटाने का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर शेयकर किया जा रहा है। रविवार को एक जय ठाकुर गौरक्षा ट्रस्ट की तरफ से पशु चिकित्सालय के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुजराती गायक बृजराजदान गाढवी के ऊपर नोटों की बरसात हुई। उनकी शानदार परफॉर्मेंस को देखकर लोगों ने 10, 2000 और 500 रुपए के नोट बरसाने शुरू कर दिए। कहा जा रहा है करीब 1.50 करोड़ रुपए इस कार्यक्रम में लुटाए गए। भजन गायक का पूरा स्टेज पैसों की बरसात से ढक गया है। इस भजन कार्यक्रम में उड़ाए जा रहे नोटों पर गायक का कहना है कि पैसे चैरिटी के लिए उड़ाए जा रहे थे। इसमें एक भी रुपए कोई लेकर नहीं जाता है क्योंकि ये पैसे अस्पताल बनवाने के लिए दिए जा रहे हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम पूरे गुजरात भर में ‘डायरो’ नाम से काफी मशहूर है जिसे लोग खूब पसंद करते है। इन कार्यक्रमों में लोक संगीत और भजन संगीत गाए जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत