5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फानी संकट: अब तक 29 लोगों की मौत, ओडिशा सरकार ने कहा-और भी बढ़ सकता है आंकड़ा

फानी से 21 लोगों की मौत पुरी में 8 लोगों की मौत अन्य प्रभावित जिलों में बिजली और संचार सुविधाएं भी पूरी तरह से ठप

less than 1 minute read
Google source verification
fani

फानी संकट: अब तक 29 मौतों की मौत, ओडिशा सरकार ने कहा-और भी बढ़ सकता है आंकड़ा

नई दिल्ली। चक्रवाती फानी तूफान ने ओडिशा में जमकर तबाही मचाई है। ओडिशा का पुरी जिला फानी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। तबाही का आलम ये है कि फानी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 29 हो गई है। ओडिशा सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें-नौसेना के जवानों ने फानी तूफान से प्रभावित लोगों के लिए बनाया खाना, देखें तस्वीरें

राज्य सरकार ने बताया कि बीते शुक्रवार को चक्रवाती तूफान फानी के आने के बाद से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकाी है। मुख्य सचिव ए.पी. पधी ने कहा कि 21 लोगों की मौत पुरी में और 8 लोगों की मौत अन्य प्रभावित जिलों में हुई है।उन्होंने कहा, 'हम अभी भी जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं और इसकी सही संख्या सभी मूल्यांकन पूरा करने के बाद बताई जा सकेगी।'चक्रवात फानी ने पुरी और खुर्दा जिले के कई इलाकों को तबाह कर दिया है। यहां हजारों पेड़ उखड़ गए हैं और कई घर गिर गए हैं। चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और संचार सुविधाएं भी पूरी तरह से ठप है।

यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में IED ब्लास्ट, 2 जवान गंभीर रूप से घायल

वहीं, आज समीक्षा बैठक कर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि पुरी में 70 प्रतिशत और भुवनेश्वर में 40 प्रतिशत जलापूर्ति बहाल की जा चुकी है। राज्य सरकार ने चक्रवात फानी से प्रभावित 10,000 गावों और 52 नगरीय क्षेत्रों में व्यापक पुनर्वास कार्यक्रम को तेजी दे दी है।

Indian Politicsसे जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitterपर ..

Lok sabha election Result 2019से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.