इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना
चक्रवाती तूफान के अलावा मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली बारिश (Heavy Rain Fall) के बारे में भी जानकारी दी। विभाग के अनुसार बिहार, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। 22-26 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड समेत बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।