ऐसा ही नहीं है कि मानसून ने केवल केरल पर ही अपना कहर बरपाया। बल्कि उत्तर प्रदेश में इस मानसून में अब तक 218, पश्चिम बंगाल में 198, कर्नाटक में 166, महाराष्ट्र में 139, गुजरात में 52, असम में 49 और नगालैंड में 11 लोगों की जानें चली गईं। इसके अलावा कुल 37 व्यक्ति लापता हैं। इनमें केरल में 15, उत्तर प्रदेश में 14, पश्चिम बंगाल में 5 और कर्नाटक में 3 लोगों को अभी तक ढूंढ़ने का काम चल रहा है।