25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / आज से दो दिवसीय केरल दौरे पर राहुल गांधी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

आज से दो दिवसीय केरल दौरे पर राहुल गांधी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

केरल में बाढ़ ने खासी तबाही मचाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 28 Aug 2018, 8:03 AM IST

rahul

nandkumar singh chauhan statement about rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दो दिवसीय यात्रा पर केरल का रूख करेंगे। इस दौरे के दौरान वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। इस बात की जानकारी राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी है। आज कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे। जिसके बाद वह चेंगानूर, आलप्पुणा और अंगमाली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाएंगे। दो दिन के दौरे पर राहुल गांधी का राहत शिवरों का दौरा करने और बाढ़ पीड़ितों के मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है। बता दें कि राहुल गांधी ने इसके पहले भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता करने को कहा था। कांग्रेस के सभी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने की सैलरी देने का ऐलान किया था। साथ ही राहुल गांधी नेे केरल की तबाही पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार से मांग की है थी इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।

केरल ने बाढ़ मचाई भारी तबाही

केरल में बाढ़ ने खासी तबाही मचाई है। बाढ़ की वजह से जान और माल का भारी नुकसान हुआ है। इसके पहले सोमवार सुबह केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दुनिया भर में रह रहे मलयाली समुदाय के लोगों से मदद मांगी है। केरल के पुर्निर्माण के लिए केरल के मुख्यमंत्री ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर विजयन ने विश्व भर में रह रहे मलयाली लोगों से एक दिन का वेतन दान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग एक महीने की सैलरी दान नहीं कर सकते हैं। वो टुकड़ो में राहत राशि दान कर सकते हैं। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार केरल को 600 करोड़ रुपए की अग्रिम धनराशि दे चुकी है। सीएम पी विजयन ने केंद्र से 2600 करोड़ की सहायता राशि की मांग की है। केंद्र के आलावा देश से सभी राज्यों ने केरल को सहायता राशि दी है।