सूत्रों के अनुसार वित्तीय संकट से जूझ रही पंजाब सरकार ने जालन्धर में विधवाओं के लिए बने गांधी वनिता आश्रम, भटिण्डा, अमृतसर, गोइन्दवाल की जेल समेत दर्जन भर सरकारी सम्पत्तियों को अपने जर्जर खजाने को भरने के लिए गिरवी रखा है। सरकार ने इससे 2100 करोड़ रुपए जुटाए हैं। विधवा आश्रम का ऐतिहासिक महत्व और विरासत मूल्य है, गांधीजी जब पंजाब आए थे तो इसी जगह ठहरे थे। आजादी के बाद इसे विभाजन के कारण विधवा होने का दंश झेल रहीं विधवाओं के लिए बनाया गया था।