6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीलंका बम धमाकों के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की नौसेना अधिकारियों के साथ बैठक, समुद्री सीमा सुरक्षा पर अहम बातचीत

श्रीलंका बम धमाके के बाद भारत अलर्ट रक्षा मंत्री समुद्री सीमा सुरक्षा बढ़ाने को लेकर बुलाई बैठक नौसेना के उच्च अधिकारी बैठक में हुए शामिल

less than 1 minute read
Google source verification
raksha mantri

श्रीलंका बम धमाकों के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की नौसेना अधिकारियों के साथ बैठक, समुद्री सीमा सुरक्षा पर अहम बातचीत

नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में सिलसिलेवार हुए बम धमाकों के बाद भारत पूरी तरह सतर्क हो गया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को दिल्ली में नौसेना से जुड़े सभी उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में देश की समुद्री सुरक्षा को लेकर अहम बातचीत हुई। श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद भारत ने अपनी समुद्री सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी है।


बैठक में नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा, नेवी चीफ वाइस एडमिरल करमबीर सिंह और डायरेक्टर जनरल कोस्ट गार्ड राजेंद्र सिंह प्रमुख रूप से शामिल हुए। रक्षा मंत्री ने उच्चअधिकारियों से देश की समुद्री सुरक्षा को लेकर जानकारी ली और इसे बढ़ाने को लेकर अहम पहलुओं पर चर्चा भी हुई।

आपको बता दें कि भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में निगरानी के लिए ज्यादा संख्या में जहाज और विमान लगा दिए हैं। तटरक्षक बल के मुताबिक समुद्री रास्ते से भारत में घुसपैठ करने और यहां कोई वारदात अंजाम देने की आशंका के चलते ये सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। सेना ऐसी किसी भी आशंका को खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।


तटरक्षक बल के अधिकारियों के मुताबिक तुतिकोरीन, मंडपम और करईकल में मौजूद सभी जहाजों को निगरानी के काम में लगा दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की वारदात को होने से पहले ही रोका जा सके। वहीं खुफिया सूचना के आधार पर तटरक्षक बल पहले से ही सतर्क है लेकिन श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद सतर्कता और सुरक्षा पहले से ज्यादा चाक चौबंद कर दी गई है।