16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयर इंडिया का सिस्टम बहाल, सर्वर डाउन होने के कारण एयरपोर्ट पर फंसे थे हजारों यात्री

एयर इंडिया का सिस्टम बहाल हो गया है। एयरलाइन के सीएमडी ने ट्वीट कर दी जानकारी। सर्वर डाउन के कारण एयरपोर्ट पर फंसे थे हजारों यात्री।
2 min read
Google source verification
एयर इंडिया

एयर इंडिया का सर्वन डाउन होने से मुसीबत में यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर किया हंगामा

नई दिल्ली। शनिवार तड़के 3.30 बजे से डाउन चल रहा एयरइंडिया सिस्टम बहाल हो गया है। एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि एयर इंडिया का सर्वर सुबह से डाउन था, जो अब रिस्टोर हो गया है। उन्होंने लिखा कि पूरे भारत में एयरलाइन का SITA सर्वर डाउन होने की वजह से एयर इंडिया की उड़ाने प्रभावित हुईं हैंं।

अमित शाह आज झारखंड और ओडिशा में करेंगे तूफानी प्रचार, पीएम मोदी यूपी में करेंगी रैली

आपको बता दें कि एयर इंडिया का सर्वर डाउन होने की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए थे। इसके साथ ही मुंबई एयरपोर्ट पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार भारत ही नहीं, विदेश में भी सरकार एयरलाइंस एअर इंडिया का सर्वर ठप होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार सर्वर ठप होने की वजह से कुछ यात्री तो पिछले 4 से 5 घंटे से मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे रहे। यात्रियों का कहना है कि उन्हें उन्होंने एयर इंडिया के स्टॉफ से इस संबंध में पूछताछ की, लेकिन उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। मुंबई से एक यात्री ने ट्वीट कर वहां के हाल की जानकारी दी। यात्री ने लिखा कि यहां एयरपोर्ट पर लगभग 2000 यात्री फंसे हुए हैं। देश भर में SITA सॉफ्टवेयर डाउन होने की वजह से यात्री दिक्कत में फंस गए हैं।

हंसराज हंस के बाद दिलेर मेहंदी भी हुए भाजपा में शामिल, विजय गोयल ने ग्रहण कराई सदस्यता

झारखंड: पलामू में नक्सलियों ने भाजपा कार्यालय को बम से उड़ाया, इलाके में नाकाबंदी

इसके साथ ही सर्वर डाउन होने की वजह से यात्रियों के बोर्डिंग पास भी फंस गए। वहीं, खबर आई है कि परेशानी का सामना कर रहे यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा कर अपने गुस्से का इजहार किया। जानकारी के मुताबिक सर्वर डाउन की समस्या शनिवार सुबह 3.30 बजे से चल रही थी।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग