नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ट्वीटर पर हनुमान वाला कार्टून पोस्ट करने के बाद निशाने पर हैं। केजरीवाल ने जेएनयू विवाद को लेकर कार्टून ट्वीट किया है। इस कार्टून में मोदी मेक इन इंडिया के मंच पर खड़े हैं और मंच पर बैनर में लिखा है- रोहित वेमुला, पठानकोट हमला, गिरता रुपया, विधानसभा चुनाव।