विविध भारत

दिल्ली हाईकोर्ट के जज वाल्‍मीकि मेहता की हार्ट अटैक से मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दिल्‍ली हाई कोर्ट के जज वाल्‍मीकि मेहता की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

1 minute read
Mar 01, 2019
दिल्ली हाईकोर्ट के जज वाल्‍मीकि मेहता की हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दिल्‍ली हाई कोर्ट के जज वाल्‍मीकि मेहता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। आपको बता दें कि मेहता को 15 अप्रैल, 2009 को दिल्‍ली हाई कोर्ट जज के रूप में नियुक्‍त किया गया था।

मेहता का जन्‍म छह जून 1959 को मुबंई में हुआ

वाल्मीकि मेहता का जन्‍म छह जून 1959 को मुबंई में हुआ था। मेहता ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई श्री वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्‍ली से की। इसके बाद उन्होंने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया था। जानकारी के अनुसार मेहता ने 1982 से अपनी लॉ की प्रैक्‍टिस शुरू की थी। जबकि 2001 में वे सीनियर एडवोकेट बन गए थे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायधीश रंजन गगोई उनकी संबंधी हैं। गगोई की बेटी से मेहता के बेटे की शादी हुई है।

वहीं, जज मेहता की मौत की खबर लगने में जुडिशियरी और तमाम नामचीन लोगों का उनके घर पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया। उनकी मौत की खबर से जुडिशियरी में भारी दुख है। इसके साथ ही मेहता के परिवार में उनकी मौत से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने उनकी मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। परिजनों को रो—रो कर बुरा हाल है।

Published on:
01 Mar 2019 01:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर