22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली बना दुनिया का 62वां सबसे बेहतरीन शहर, केजरीवाल बोले- ‘रंग लाई लोगों की मेहनत’

दिल्ली को दुनिया में सबसे अच्छे शहरों की लिस्ट में 62वां स्थान मिला है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Nov 22, 2020

world top 100 cities

world top 100 cities

नई दिल्ली। रेजोनेंस कंसलटेंसी लिमिटेड ने साल 2021 की 100 सबसे अच्छे शहरों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में देश की राजधानी दिल्ली को 62वां स्थान मिला है।

CM ने दी बधाई

100 सबसे अच्छे शहरों में राज्य का नाम दर्ज होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को बधाई दी है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि “सभी दिल्ली वालों के लिए एक अच्छी खबर है। सभी दिल्ली वालों ने पिछले छह वर्षों में ऐसा करने के लिए बहुत मेहनत की है। दुनिया दिल्ली में हो रहे सकारात्मक बदलावों को देख रही है।”

पहले नंबर पर लंदन

रेजोनेंस कंसलटेंसी लिमिटेड की लिस्ट में पिछली बार दिल्ली 81वें पायदान पर था, लेकिन इस बार राजधानी ने 62वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं इस साल की लिस्ट में पहले नंबर पर लंदन है। ये लिस्ट 25 फैक्टर्स के आधार पर तैयार की गई है।

ये हैं टॉप 10 शहर

लंदन, न्यूयॉर्क, पेरिस, मॉस्को, टोक्यो, दुबई, सिंगापुर, बार्सिलोना, लॉस एंजिल्स और दसवें स्थान पर मैड्रिड शहर है।