8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार तीसरे दिन भी खराब रही दिल्ली की हवा, अगले दो दिन में और बुरे हो सकते हैं हालात

प्रदूषण पर सफर के दैनिक विश्लेषण के मुताबिक, इस समय हवा की गुणवत्ता बहुत खराब और खराब के बीच उतार-चढ़ाव कर रही है

2 min read
Google source verification
AIR

मौसम अलर्ट: दिवाली तक दिल्ली की हवा रहेगी खराब, तमिलनाडु-केरल समेत कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में चल रही है। लगातार तीसरे दिन भी यही हाल रहा। फिजां में घुलते जहर के कारण दिल्लीवासियों को सांस लेना मुश्किल हो गया है।बता दें कि बीते कुछ दिनों से बारिश और तापमान में हल्की गिरवाट से दिल्ली की हवा कुछ सुधरी जरूर; प्रदूषण में कमी आई , लेकिन अभी भी ये स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। शुक्रवार को भी पराली के धुएं के कारण दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई। शनिवार को भी यही स्थिति रही।

प्रदूषण: सिर्फ डीजल वाहनों पर लगे पाबंदी तो कम हो सकता है दिल्ली की हवा में घुला जहर

खतरनाक हुई हवा

रविवार को भी कई जगहों पर खतरनाक स्तर पर हवा को रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह नौ बजे ओखला में एयर क्वालिटी इंडेक्स 484 ( PM 10 - 484, PM 2.5 - 478 ) दर्ज हुआ । वहीं श्रीनिवासपुरी में AQI ( PM 10 - 317, PM 2.5 - 404 ) 404 देखा गया। वजीरपुर में भी AQI 434 रहा। सुबह नौ बजे करीब सात जगहों पर हवा की गुणवत्ता 301 से 400 के बीच रही। वहीं नरेला, सोनिया विहार, शादीपुर समेत कई इलाकों में AQI 201 से 300 के बीच रिकॉर्ड हुआ। कर्णी शूटिंग रेंज, आर के पुरम समेत पांच जगहों पर AQI 200 से नीचे रहा।

बता दें कि सूचकांक शून्य से 50 तक होने पर हवा को ‘अच्छा’, 51 से 100 होने पर ’संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 से ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है। बीते तीन हफ्ते से दिल्ली और आसपास के इलाकों में पॉल्यूशन स्तर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच चुका था।

दिल्ली सरकार ने पूरा किया वादा, डीटीसी की एसी बसों में लागू हुआ स्टूडेंट पास

48 घंटों में और खराब होगी हवा

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, अगले 48 घंटों में दिल्ली की हवा बेहद खराब होने की संभावना है। प्रदूषण पर सफर के दैनिक विश्लेषण के मुताबिक, इस समय हवा की गुणवत्ता बहुत खराब और खराब के बीच उतार-चढ़ाव कर रही है। जबकि सतह की हवा की गति फैलाव के लिए अच्छी है, नमी का स्तर अभी भी बढ़ा है, जो प्रतिकूल है। सफर ने संवेदनशील लोगों के लिए सांस से जुड़ी बीमारियां होने की आशंका के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसने कहा, "बच्चों और बुजुर्गो को ज्यादा जोखिम है। हर व्यक्ति कुछ हद तक असहजता महसूस हो सकती है।"