
84 वर्षीय बुजुर्ग महिला Bed Box खोलने के बाद संतुलन बिगड़ने से उसी के अंदर बंद हो गई।
नई दिल्ली। एक कॉल पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक बुजुर्ग महिला ( Old Lady ) की जान बचाकर दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने मिसाल पेश ( Set an example ) की है। अगर दिल्ली पुलिस सही समय पर नहीं पहुंचती तो संभवत: बुजुर्ग महिला की जान नहीं बच पाती। अब दिल्ली पुलिस की ओर से मिले इस सहयोग के लिए बुजुर्ग महिला का परिवार बार-बार शुक्रिया अदा कर रहा ( family of elderly woman is thanking again and again to Delhi Police ) है।
यह मामला प्रसाद नगर थाना ( Prasad Nagar Police Station ) क्षेत्र की है। बेड का बॉक्स खोलने के दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से बुजुर्ग महिला बॉक्स के अंदर बंद हो गईं। उसी बुजुर्ग महिला की जान प्रसाद नगर थाने की पुलिस ने बचाकर नायाब उदाहरण् पेश किया है। इस मामले में गनीमत यह रही कि बुजुर्ग महिला का परिवार सीसीटीवी ( CCTV ) से उन्हें देख रहा था। जिसकी वजह से महिला के साथ अनहोनी होने से बच गई।
इस मामले में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी संजय भाटिया ( DCP Sanjay Bhatia of Central District ) ने बताया कि यह घटना गुरुवार दोपहर की है। दोपहर में करीब पौने चार बजे पीसीआर को कॉल ( PCR Call ) मिली। फोन करने वाली महिला ने अपना नाम नैन्सी बताया।
फोन करने वाली महिला ने बताया कि वह नई दिल्ली इलाके में अलकनंदा में रहती हैं। उनकी 84 वर्षीय दादी करोल बाग ( Karol Bag ) के देव नगर ( Dev Nagar ) में रहती हैं। उसने दादी के घर में सीसीटीवी कैमरे ( CCTV Camera ) लगाए हैं। उन कैमरों के जरिए वह अपने मोबाइल से घर को देखते रहती हैं।
दोपहर में उसने अपने मोबाइल पर देखा कि उसकी दादी एक डबल बेड का बॉक्स ( Bed Box ) खोल रही थीं। इस दौरान वह अपना नियंत्रण खो बैठीं और बेड के बॉक्स में बंद हो गई।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को सूचना मिलने के साथ ही इंस्पेक्टर अनीश शर्मा और रामपाल स्टाफ के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे। वहां पुलिस को फ्लैट का मेन दरवाजा अंदर से बंद मिला।
बिना समय बर्बाद किए पुलिस ने हथौड़े और लोहे की रॉड से फ्लैट का लोहे का दरवाजा तोड़ा और बेड के बॉक्स में फंसी बुजुर्ग महिला ( Old Lady ) को बाहर निकाला।
दरअसल बुढ़ापे और कमजोरी के कारण बुजुर्ग महिला खुद बॉक्स से बाहर नहीं आ पा रही थी। इस बीच फोन करने वाली नैन्सी और उसका पति भी मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग महिला की हालत ठीक है।
Updated on:
17 Jul 2020 12:56 pm
Published on:
17 Jul 2020 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
