नई दिल्ली : 23 सितंबर यानी आज से पूरे देश में केंद्र सरकार की बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा योजना आयुष्मान भारत की शुरुआत हो गई। लेकिन पूरे भारत के ऐसे लोग जो अपना अपना स्वास्थ्य लाभ दिल्ली में कराना चाहते हैं, उनके लिए इस योजना का फायदा उठाना आसान नहीं होने जा रहा है।
बता दें कि उत्तर भारतीय राज्यों राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार आदि राज्यों से हर दिन हजारों की तादाद में लोग अपना या अपने परिजनों का इलाज करवाने दिल्ली आते हैं। इन लोगों को दिल्ली के निजी और राज्य सरकार अस्पतालों में इस स्कीम के तहत इलाज नहीं मिल सकेगा। वह सिर्फ केंद्र सरकार के एम्स, सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे अस्पतालों में ही इस बीमा योजना के तहत इलाज करवा पाएंगे।