19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केवल एक लड़की को लेकर रांची पहुंची दिल्ली-राजधानी स्पेशल ट्रेन, ये है बड़ी वजह

केवल एक यात्री को लेकर Delhi Ranchi Rajdhani Special Train रांची पहुंची महिला यात्री के आगे रेलवे मजबूर, करना पड़ा ये काम

2 min read
Google source verification

image

Kaushlendra Pathak

Sep 04, 2020

Delhi Ranchi Rajdhani Special Train Reached With One Passenger

केवल एक यात्री को लेकर राजधानी ट्रेन पहुंची रांची।

नई दिल्ली। झारखंड ( Jharkhand ) से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जो चर्चा का विषय का बन चुका है। राजधानी रांची में केवल में एक यात्री को लेकर ट्रेन पहुंची है। वो भी कोई साधारण ट्रेन नहीं बल्कि राजधानी ट्रेन ( Rajdhani Train ) केवल एक महिला यात्री को लेकर झारखंड की राजधानी रांची पहुंची। ये बात सुनकर आपक भले ही आश्चर्य हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। अनन्या नामक लड़की की जिद के सामने रेवले को भी झुकना पड़ गया।...तो आइए, जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

केवल एक यात्री को लेकर रांची पहुंची राजधानी ट्रेन

यह पूरा मामला है दिल्ली-रांची राजधानी स्पेशल ट्रेन ( Delhi Ranchi Rajdhani Special Train ) की। बताया जा रहा है कि अनन्या नामक लड़की मुगलसराय में उस ट्रेन में चढ़ी थी। उसका बोगी नंबर B-3 था और बर्थ नंबर 51 पर वह बैठी थी। वहीं, उन ट्रेन में कुल 930 यात्री थे। ट्रेन जब डाल्टनगंज पहुंची तो वहां टाना भगत का आंदोलन जारी था। दरअसल, रेलवे के अधिकारियों को लगा कि यह आंदोलन खत्म हो जाएगा और ट्रेन रात में यहां से रांची के लिए निकल जाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ और यह आंदोलन चलता रहा। जिसके कारण ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। बाद में रेलवे ने यात्रियों को भेजने के लिए दूसरे इंतजाम किए। लेकिन, उस ट्रेन में बैठी एक लड़की ने ट्रेन को छोड़कर किसी अन्य सवारी से जाने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि 929 यात्रियों को रेलवे ने बस से अपने गन्तव्य स्थानों के लिए भेज दिया। लेकिन, अनन्या ने कहा कि वह बस से नहीं जाएगी। रेलव ने अनन्या को कार से भी घर भेजने का ऑफर किया, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

यात्री ने कही ये बात

अनन्या का कहना था कि अगर उसे बस, कार से ही रांची जाना होता तो वह ट्रेन की टिकट क्यों लेती। वह बस से ही रांची की यात्रा करती है। अनन्या को समझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मानीं। मजबूरन केवल एक यात्री के लिए रेलवे को अतिरक्त 535 किलोमीटर का सफर तय कर रांची पहुंचना पड़ा। इतना ही नहीं रेलवे को सुरक्षा भी मुहैया करानी पड़ी। एक सीआरपीएफ जवान और कई महिला सिपाही अनन्या के साथ रांची तक साथ गईं। अनन्या ने बताया कि वह मूलरूप से रांची की रहने वाली हैं और बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। ऐसी चर्चा है कि रेलवे के इतिहास में शायद यह पहली बार है कि केवल एक यात्री को लेकर ट्रेन अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंची। फिलहाल, यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।